News India24 uk

No.1 News Portal of India

पुलिस कप्तान ने बड़ी घटना का खुलासा करने पर सेलाकुई थाना अध्यक्ष की प्रशंसा

पुलिस कप्तान ने बड़ी घटना का खुलासा करने पर सेलाकुई थाना अध्यक्ष की प्रशंसा

देहरादून, 12 मार्च 2025: थाना सेलाकुई में थाना अध्यक्ष शैंकी कुमार के द्वारा लगातार हर छोटी बड़ी घटनाओं का सफल अनावरण किया जाता रहा है, उनके द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं कि सेलाकुई क्षेत्र को क्राइम फ्री और नशा मुक्त बनाया जा सके जिसके चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के द्वारा एक प्रशंसा पत्र भी जारी किया गया है जिसमें थाना सेलाकुई पुलिस ने मु०आ०सं०-17/25 धारा 109 बीएनएस से संबंधित अज्ञात के खिलाफ मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधिकारी शेंकी कुमार की कुशल सुरागरसी और सतर्कता के चलते इस मामले का सफल अनावरण किया गया।

पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने इस सराहनीय कार्य के लिए उपनिरीक्षक शेंकी कुमार की प्रशंसा की और उनके समर्पण को सराहा। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम की सक्रियता और कर्तव्यनिष्ठा से अपराध पर प्रभावी रोकथाम संभव हो रही है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी पुलिस इसी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती रहेगी। इस सफलता से स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

error: Content is protected !!