News India24 uk

No.1 News Portal of India

हड्डी रोग विशेषज्ञ से स्पष्टीकरण तलब, जन संघर्ष मोर्चा ने घेराव कर उठाए थे सवाल

हड्डी रोग विशेषज्ञ से स्पष्टीकरण तलब, जन संघर्ष मोर्चा ने घेराव कर उठाए थे सवाल

विकासनगर : उप जिला चिकित्सालय, विकासनगर में अवैध वसूली के आरोपों को लेकर कुछ दिन पूर्व जन संघर्ष मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने संबंधित डॉक्टर का स्पष्टीकरण तलब किया है। बता दें कि मोर्चा महासचिव आकाश पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया था और आरोपित हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

मोर्चा की ओर से आरोप लगाया गया था कि डॉ. गुप्ता ने एक स्थानीय व्यक्ति से मेडिकल प्रमाण पत्र के लिए ₹1000 की वसूली की, जिसकी कोई सरकारी रसीद मरीज को प्रदान नहीं की गई। प्रदर्शन के दौरान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और मरीजों का शोषण रोकने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कड़ी नारेबाजी जताई थी।

मोर्चा का कहना था कि यह पहला मामला नहीं है। डॉ. गुप्ता पर मनमानी फीस वसूलने और असंवेदनशील व्यवहार की शिकायतें पहले भी मिल चुकी हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन की ढिलाई के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो मोर्चा बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

घेराव के बाद अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ गुप्ता को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर दिया गया है।

error: Content is protected !!