News India24 uk

No.1 News Portal of India

डीएम का त्वरित एक्शन; जिला प्रशासन राइफल फंड से जलसंस्थान को किया भुगतान

जनता दर्शन में बुजुर्ग महिला की गुहार पर डीएम का त्वरित एक्शन; 27 माह का पेयजल बिल सेटल; जिला प्रशासन किया भुगतान

 

बुजुर्ग हरदीप कौर का 35,000 का पानी बिल 14372 में सेटल; जिला प्रशासन राइफल फंड से जलसंस्थान को किया भुगतान

 

मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण का सशक्त माध्यम बना जिला प्रशासन का जनदर्शन

 

देहरादून :  प्रत्येक सोमवार कलेक्टेªट सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतों के निस्तारण हेतु उपस्थित हो रहे हैं तथा फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण होने से सरकार तथा जिला प्रशासन की कार्यशैली पर जनमानस का भरोसा बढा है।

 

विगत जनता दर्शन कार्यक्रम में सहस्त्रधारा निवासी बुजुर्ग महिला हरदीप कौर ने अपनी व्यथा सुनाते हुए जिलाधिकारी को बताया कि उनका पेयजल बिल 35,000 आ गया है, जिसे वह भरने में असमर्थ हैं। उन्होंने बताया कि वह घर में अकेली रहती हैं, आय का कोई स्थायी साधन नहीं है तथा अक्सर बीमार रहती हैं।

 

बुजुर्ग हरदीप कौर ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने जल कनेक्शन काटने हेतु अनुरोध किया था। इस दौरान कुछ लोग उनके घर आए और रू0 5,000 लेकर चले गए, किंतु कनेक्शन नहीं काटा गया। बाद में जब वह संबंधित कार्यालय पहुंचीं तो जानकारी मिली कि ऐसे किसी कर्मचारी की तैनाती वहां नहीं है। इस प्रकार वह ठगी का भी शिकार हुईं।

 

बुजुर्ग महिला की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जल संस्थान से रिपोर्ट तलब करते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जल संस्थान द्वारा बुजुर्ग का 27 माह के लंबित 35,000 के पेयजल बिल को संशोधित कर 14,372 में सेटल किया गया।

 

जिलाधिकारी ने बुजुर्ग बीमार महिला की खराब आर्थिक स्थिति देखते हुए राइफल फंड से 14,372 की धनराशि का भुगतान करने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा यह राशि चेक के माध्यम से जल संस्थान को उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे बुजुर्ग महिला को आर्थिक राहत मिल सके।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि भविष्य में वरिष्ठ नागरिकों के प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए तथा ऐसे मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरती जाए। जिला प्रशासन जरूरतमंद एवं असहाय नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध है और जनता दर्शन कार्यक्रम आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का सशक्त माध्यम बना हुआ है।

error: Content is protected !!