News India24 uk

No.1 News Portal of India

धामी कैबिनेट का आज होगा विस्तार, भरत सिंह चौधरी, खजानदास सहित ये मंत्री लेंगे शपथ…

धामी कैबिनेट का आज होगा विस्तार, भरत सिंह चौधरी, खजानदास सहित ये मंत्री लेंगे शपथ

धामी मंत्रिमंडल का शुभ मुहूर्त में आज विस्तार होना होगा। आज नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। वर्तमान में कैबिनेट में पांच मंत्रियों के पद खाली हैं, जिनमें नए मंत्रियों की ताजपोशी की जाएगी।

रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी, राजपुर के विधायक खजानदास, कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा दो नाम हरिद्वार और नैनीताल से हैं। ताजपोशी के लिए नए चेहरों का चयन विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर किया गया है। नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया गया।

प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं थीं। राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ कैबिनेट विस्तार पर कई दौर की वार्ता हो चुकी हैं। सरकार व संगठन के बीच कैबिनेट विस्तार के लिए होमवर्क पूरा होने के बाद इसके लिए नवरात्र का शुभ मुहूर्त चुना गया।

error: Content is protected !!