News India24 uk

No.1 News Portal of India

गढ़वाल के प्राकृतिक उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार, केंद्रीय टीम करेगी दौरा

प्राकृतिक को मिलेगा बाजार टीम करेगी दौरा

देहरादून : केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की एक टीम गढ़वाल का दौरा करेगी। यह टीम क्षेत्र के प्राकृतिक कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने की संभावनाओं का पता लगाएगी।

यह पहल गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के अनुरोध पर की जा रही है, जिन्होंने कुछ दिन पहले वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी। सांसद ने गढ़वाल के मिलेट्स, हल्दी और जड़ी-बूटियों जैसे प्राकृतिक उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग और जीआई टैगिंग का सुझाव दिया था। गोयल ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है और टीम कल से अपना दौरा शुरू करेगी। टीम जिलाधिकारियों और किसानों से बातचीत करेगी ताकि इन विशेष उत्पादों को बड़े बाजारों में उतारा जा सके। बलूनी ने कहा कि इस कदम से पहाड़ी क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और गढ़वाल की अर्थव्यवस्था को बदलने में मदद मिलेगी।

error: Content is protected !!