देहरादून : बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम पर शिक्षक सुदेश कुमार को सम्मान
देहरादून : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर (नैनीताल) द्वारा बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालीपुर के शिक्षक सुदेश कुमार को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय में छात्रों का शत-प्रतिशत परिणाम देने पर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।


