News India24 uk

No.1 News Portal of India

आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट…

आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून : प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, तेज हवाएं चलने और तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ जगह भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि राज्य के शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं चलने और तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसका येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बृहस्पतिवार शाम भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में खासी गिरावट देखने को मिली।

error: Content is protected !!