देहरादून। कोतवाली विकासनगर में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक (एसएसआई) शिशुपाल सिंह राणा को माह मई 2026 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘पुलिसमैन ऑफ द मंथ’ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर आईजी गढ़वाल भी मौजूद रहे।
पुलिस महकमे में इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है।


