News India24 uk

No.1 News Portal of India

ऑपरेशन प्रहार: लालकुआं पुलिस ने 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को दबोचा, आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज

ऑपरेशन प्रहार: लालकुआं पुलिस ने 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को दबोचा, आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज

लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 54 पव्वे अग्रेंजी शराब के बरामद की हैं। वही पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।

इधर कोतवाल ब्रजमोहन राणा ने बताया कि एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस हल्दूचौड स्थित सागर स्टोन क्रेशर के पास ग्राम देवरामपुर में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक आता दिखाई दिया,जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसपर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे कुछ ही दूरी पर दौड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उससे 54 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी राजेश सिंह दानू उर्फ मामला पुत्र विशन सिंह दानू निवासी इन्द्रिरानगर,प्रथम बिन्दुखत्ता थाना लालकुआँ के खिलाफ थाना लालकुआँ में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस कार्यवाई से शराब तस्करों में हडकंप मचा हुआ है।

इधर कोतवाल ब्रजमोहन राणा ने कहा कि अवैध नशे के खिलाफ पुलिस यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। तथा क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वही पुलिस टीम में मुख्य रूप से कोतवाल ब्रजमोहन राणा, हल्दूचौड चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी, कांस्टेबल कुबेर सिंह, गुरमेज सिंह मौजूद रहे।

error: Content is protected !!