News India24 uk

No.1 News Portal of India

खनन विभाग अलर्ट: आसन नदी में शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची टीम

खनन विभाग अलर्ट: आसन नदी में शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची टीम

आसन नदी में अवैध खनन की सूचना पर खनन विभाग का एक्शन, मौके पर पहुंची टीम

मौका पैमाइश पूरी, अग्रिम कार्यवाहि की जा रही है; नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

देहरादून। हरबर्टपुर स्थित आसन नदी के किनारे निर्माणाधीन एक रिजॉर्ट के पास अवैध खनन कर रास्ता निर्माण की सूचना मिलने पर देहरादून खनन विभाग ने आज तत्काल कार्रवाई करते हुए विभागीय टीम को मौके पर भेजा।

विभागीय अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया और मौका पैमाइश (स्पॉट मेजरमेंट) भी कर ली है। मौके पर चल रहे कार्य, खनन सामग्री, वाहनों तथा संबंधित तथ्यों का परीक्षण किया गया। अब पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला खान अधिकारी को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजी जा रही है।

विभाग यह भी जांच कर रहा है कि संबंधित स्थल पर खनन एवं निर्माण कार्य के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं। यदि जांच में किसी भी प्रकार का अवैध खनन, नदी क्षेत्र में अतिक्रमण अथवा नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध खनन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक नियमों के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और किसी भी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

error: Content is protected !!