News India24 uk

No.1 News Portal of India

देहरादून में बारिश का रेड सिग्नल! 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

देहरादून।

भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार  09 जुलाई 2026 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी, देहरादून, डॉ आशीष चौहान, द्वारा जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 09 जुलाई 2026 को एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है।

error: Content is protected !!