News India24 uk

No.1 News Portal of India

देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी तलाकनामे के जरिए दूसरी शादी करने और दहेज उत्पीड़न का आरोपी विकासनगर से गिरफ्तार

विकासनगर (देहरादून)। थाना कोतवाली विकासनगर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर धोखा देने, अवैध विवाह करने और दहेज उत्पीड़न के गंभीर मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी राजीव नयन नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है, जो अपनी पहली पत्नी से बिना तलाक लिए फर्जी कागजात के सहारे दूसरी शादी कर पीड़िता का शारीरिक व मानसिक शोषण कर रहा था।

क्या है पूरा मामला?

बीती 12 जुलाई 2026 को पीड़िता प्रिया डोभाल (निवासी: गुमानीवाला, ऋषिकेश) ने थाना कोतवाली विकासनगर में एक लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी राजीव नयन नौटियाल के खिलाफ मु0अ0सं0-201/2026 धारा-64, 115(2), 316(1), 318(4), 351(3), 352 BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था।

पीड़िता का आरोप था कि अभियुक्त ने खुद को तलाकशुदा बताते हुए फर्जी तलाक के दस्तावेज दिखाए और धोखाधड़ी से उसके साथ विवाह कर लिया। शादी के बाद अभियुक्त द्वारा उसका शारीरिक शोषण किया गया, जबरदस्ती संबंध बनाए गए और लगातार दहेज की मांग को लेकर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई।

जांच में खुले आरोपी के पुराने राज

पुलिस की प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं:

▪️पहली पत्नी से नहीं हुआ तलाक: आरोपी राजीव नयन नौटियाल का अपनी पहली पत्नी से कानूनी रूप से कोई तलाक नहीं हुआ है। उसने वास्तविक स्थिति को छिपाकर पीड़िता से सगाई और शादी की।

▪️पहले भी दर्ज है मुकदमा: आरोपी के खिलाफ उसकी पहली पत्नी भी पूर्व में मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा चुकी है। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र (चार्जशीट) भी दाखिल की जा चुकी है।

देर रात पुलिस ने दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए विकासनगर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को समय रात 00:40 बजे पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: राजीव नयन नौटियालपिता का नाम: मायाराम नौटियालनिवासी: दिनकर विहार, विकासनगर, जनपद देहरादूनउम्र: 41 वर्ष।

पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश करने की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

लाइफस्टाइल

error: Content is protected !!