News India24 uk

No.1 News Portal of India

संदीप राणा निर्विरोध चुने गए क्रेशर एसोसिएशन के अध्यक्ष, व्यापारियों में खुशी की लहर

विकासनगर के ढकरानी क्रेशर जोन मैं अध्यक्ष चुना जाना था जिसमें संदीप राणा को चुना गया निर्विरोध क्रेशर एसोसिएशन का अध्यक्ष


विकासनगर (देहरादून): विकासनगर के ढकरानी क्रेशर जोन में क्रेशर एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हो गए हैं। इस चुनाव में संदीप राणा को निर्विरोध क्रेशर एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया है। संदीप राणा के निर्विरोध निर्वाचन पर क्षेत्र के क्रेशर कारोबारियों और स्थानीय व्यापारियों ने खुशी जताई है।

ढकरानी क्रेशर जोन में आयोजित एक बैठक के दौरान सभी क्रेशर स्वामियों ने सर्वसम्मति से संदीप राणा के नाम पर अपनी सहमति दी। इस दौरान चुनाव अधिकारियों ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की आधिकारिक घोषणा की।नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप राणा ने सभी क्रेशर स्वामियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह एसोसिएशन के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे।

इसके साथ ही क्रेशर व्यवसाय के सामने आ रही समस्याओं का प्रमुखता से समाधान कराया जाएगा। उन्होंने व्यापारिक हितों की रक्षा और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।संदीप राणा के अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के तमाम जनप्रतितिधियों और व्यवसायियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

error: Content is protected !!