News India24 uk

No.1 News Portal of India

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान

उत्तराखंड के पूर्व CM कोश्यारी को पद्म विभूषण

जनहित में किए कामों के बदले मिला सम्मान, गृह मंत्रालय ने जारी की 131 नामों की लिस्ट

उत्तराखंड।

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को इस साल पद्म भूषण देने की घोषणा हुई है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी 131 लोगों की सूची में कोश्यारी का नाम सार्वजनिक जीवन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए शामिल किया गया है।

उत्तराखंड की राजनीति में ‘भगत दा’ के नाम से पहचाने जाने वाले कोश्यारी के लिए इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस पर होती है, जबकि सम्मान समारोह राष्ट्रपति भवन में मार्च-अप्रैल के बीच आयोजित किया जाता है।

error: Content is protected !!