News India24 uk

No.1 News Portal of India

बिग ब्रेकिंग: मच्छी बाजार में युवती की निर्मम हत्या से सनसनी, व्यापार मंडल ने बाजार बंद का किया आह्वान…

ब्रेकिंग न्यूज़ : देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, युवती की गर्दन काटकर हत्या…

देहरादून में सनसनीखेज वारदात23 वर्षीय युवती की गर्दन काटकर हत्या, इलाके में दहशत

देहरादून : राजधानी देहरादून के कोतवाली थाना क्षेत्र में आज दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मच्छी बाजार इलाके में 23 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से गर्दन काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान गुन्नू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती घर से बाहर निकलकर कहीं जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार एक युवक उससे बातचीत करने लगा। बातचीत के बीच अचानक आरोपी ने धारदार हथियार से युवती की गर्दन पर बेहद तेज वार कर दिया।

वार इतना घातक था कि युवती की गर्दन कट गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मच्छी बाजार में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों और परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है।

error: Content is protected !!