कोतवाली सहसपुर
जनपद देहरादून : 06.08.2026
भूमि के नाम पर वादी से 65 लाख की धोखाधडी के अपराध में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
घटना में अब तक कुल 02 अभियुक्त हो चुके है गिरफ्तार
वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्थो को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तथा वांछित/फरार अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 05.04.2026 कोतवाली सहसपुर पर वादी डा0 शैलेन्द्र तिवारी पुत्र रमेश चन्द्र तिवारी निवासी हरर्बटपुर विकासनगर जनपद देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र विपक्षी 1. रजनीश सैनी ,वीरू, दीपक पुत्र मदन सिंह, दीपक पुत्र सुरेश आदि निवासीगण फतेहपुर धर्मावाला द्वारा आपराधिक षडयन्त्र कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि के नाम पर वादी से 65 लाख रूपये की धनराशि धोखाधडी से हडपना व पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्राप्त हुयी है प्रार्थना पत्र पर बाद जांच उच्चाधिकारीगणो के आदेश पर कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0स0-77/2026 धारा 318(4) ,336(3),338, 340(2),351(3),352,61(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था अभियोग में अभियुक्त रजनीश सैनी न्यायालय से अग्रिम जमानत पर है, अभियुक्त वीरू की मृत्यु हो चुकी है तथा अभियोग में बाद विवेचना साक्ष्यो के आधार पर अभियुक्त दीपक पुत्र मदन सिंह निवासी वार्ड नं-04 आसनपुल फतेहपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र- 28 वर्ष दिनांक 05.08.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्दोवाला भेजा गया था।
इसी क्रम में आज 06.08.2026 को उक्त अभियोग में 01 अन्य वांछित अभियुक्त दीपक पुत्र सुरेश को मेहुवाला खालसा थाना विकासनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है ।अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु जिला कारागार सुद्दोवाला भेजा गया है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-
अभियुक्त दीपक पुत्र स्व0 सुरेश निवासी ग्राम मेहुवाला खालसा थाना विकासनगर जनपद देहरादून उम्र- 28 वर्ष
नाम पता पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त:-
दीपक पुत्र मदन सिंह निवासी वार्ड नं-04 आसनपुल फतेहपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून
पुलिस टीम:-
(1) उ0नि0 पंकज कुमार चौकी प्रभारी धर्मावाला कोतवाली सहसपुर जनपद देहरादून
(2)अपर उ0नि0 प्रेम प्रसाद कोठारी कोतवाली सहसपुर ,जनपद देहरादून
(3) का0 दिनेश चौहान कोतवाली सहसपुर , जनपद देहरादून
(3) का0 सचिन कुमार कोतवाली सहसपुर जनपद देहरादून

