News India24 uk

No.1 News Portal of India

पिरान कलियर में अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

देहरादून : पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर क्षेत्र में देर रात अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रहा थी। इसी बीच पुलिस टीम ने दरगाह क्षेत्र में घूम रहे एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वसीम पुत्र रईस निवासी अंजुम पैलेस मेरठ उत्तर प्रदेश हाल निवासी दरगाह क्षेत्र पिरान कलियर बताया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह यहां कबाड़ी के काम साथ साथ लंगर में खाना बनाने का काम भी करता है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज बताए गए हैं।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। टीम में हेड कांस्टेबल विकास कुमार एवं कांस्टेबल फुरकान अहमद शामिल रहे।

error: Content is protected !!