News India24 uk

No.1 News Portal of India

जंगलात विभाग की टीम ने हथियार से लैस तीन लोगों को पकड़कर भेजा जेल

विकासनगर- कालसी वन विभाग के सहसपुर चोडपुर रेंज की टीम ने तीन हथियारों से लैस अंदेशित 3 शिकारीयों को किया गिरफ्तार।

चोडपुर रेंज अधिकारी सुनील गैरोला के द्वारा बताया गया कि 8 मई की सांय 7 बजे अग्नि सुरक्षा, अवैध पातन, अवैध खनन व अवैध शिकार की रोकथाम हेतु नियमित गस्त कर रहे थे। गस्ती दल के सदस्यों द्वारा आरक्षित वन क्षेत्र डोबरी कक्ष संख्या-2ए में 03 व्यक्ति जिनके नाम गौरव गुलेरिया पुत्र गोपाल सिंह गुलेरिया व विजय कुमार पुत्र स्व0 श्री भाग सिंह एवं अशोक चन्देल उर्फ रिंकु पुत्र श्री ओम प्रकाश, तीनो निवासीगण ग्राम गोकुलवाला, थाना विकासनगर, जनपद देहरादून को अवैध शिकार की मंशा से अवैध रूप से आरक्षित वन क्षेत्र में मय 01 अदद बन्दूक, 05 (पांच) नग 12 बोर के जिन्दा कारतूस व टाॅर्च आदि सामान के साथ पकडे गये। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम शिकार करने की नियत से सरकारी जंगल में घुसे थे।

उक्त तीनों अभियुक्तों को आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से शिकार की मंशा से अपने साथ अवैध बन्दूक, टाॅर्च व जिन्दा कारतूस के शिकार की नियत से प्रवेश करने पर उक्त अभियुक्तों विरूद्ध वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियिम 1972 की धारा 9 व 51 एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26(1)झ एवं 52 के अन्तर्गत सुसंगत धाराओं में अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। वन विभाग की टीम में वन दरोगा, श्री नरेन्द्र दत्त गौड, वन बीट अधिकारी श्री सचिन कुमार, वन बीट अधिकारी श्री विपिन सिंह चैहान एवं वाहन चालक उपनल श्रमिक श्री इरफान, व बीट सहायक उपनल श्रमिक अब्दुल रहमान शामिल रहे।

लाइफस्टाइल

error: Content is protected !!