News India24 uk

No.1 News Portal of India

भारतीय जनता पार्टी देहरादून ग्रामीण द्वारा सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून ग्रामीण के अंतर्गत आज होटल रेजिडेंस इन विकासनगर में सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष मीता सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार का पाथेय प्राप्त हुआ।जिला अध्यक्ष मीता सिंह ने मुख्य अथिति अजेय कुमार जी तथा उपस्थित अन्य पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत किया। मुख्य अथिति प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार जी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रत्येक बूथ पर दो सक्रिय सदस्य बनाने है।सक्रिय सदस्य बनाने के लिए सौ प्राथमिक सदस्य बनाने है जिसमे एक बूथ या विधानसभा से कम से कम पचास प्राथमिक सदस्य अवश्य जोड़ने होंगे।तत्पश्चात नमो एप के माध्यम से सौ रुपए का भुगतान करके सक्रिय सदस्य बन सकते है।सक्रिय सदस्यता का यह अभियान 16से 31अक्टूबर तक चलेगा।तत्पश्चात 1से4 नवंबर तक प्राप्त आवेदनों का समिति द्वारा सत्यापन होगा उसके बाद 5सितंबर को सक्रिय सदस्य की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

कार्यशाला में पूर्व विधायक ,प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार जी,विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव पुंडीर, नीरू देवी,रामशरण नोटियाल,जिला महामंत्री विनोद कश्यप दयानंद जोशी ,शरद रावत ,योगेश त्यागी,रितेश असवाल सहित जिला अंतर्गत समस्त मंडल अध्यक्ष,जिला पदाधिकारी,मोर्चा जिला अध्यक्ष, मंडलों के सदस्यता संयोजक , मंडलों के सदस्यता सहयोगी,जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र चावला उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमित डबराल ने किया।

जिला प्रभारी,विनय कुमार रोहिला मधु चौहान

error: Content is protected !!