देहरादून: भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री विपुल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर पहुंचकर भेंटवार्ता की वार्ता के दौरान विपुल अग्रवाल ने पछवादून क्षेत्र की कई समस्याओं का जिक्र किया जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से पछवादून के हरबर्टपुर शहर में सीवर लाइन, कई नई सड़कों के निर्माण कार्य, पेयजल आपूर्ति हेतु टियूबवैल निर्माण सहित कई जनसमस्याओं के समाधान हेतु आग्रह किया। मुख्यमंत्री धामी के द्वारा भी जल्द समस्याओं के निस्तारण काआश्वासन दिया गया।
साथ ही विपुल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कोरोना से प्रभावित पर्यटन, परिवहन और सम्बन्धित क्षेत्रों के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा लगभग 200 करोड़ रुपए का राहत पैकेज देने के लिए आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद,राजेश बंसल, विक्की राणा, भान सिंह नेगी आदि भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री धामी से मिल विपुल अग्रवाल ने पछवादून क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया
