भाजपा जिला देहरादून ग्रामीण के अंतर्गत हरबर्टपुर मंडल कार्यकर्ताओं की परिचय बैठक संपन्न
भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून ग्रामीण के अंतर्गत आज हरबर्टपुर मंडल कार्यकर्ताओं की परिचय बैठक मंगलम वेडिंग प्वाइंट हरबर्टपुर में सम्पन्न हुई।
परिचय बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष मीता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ,अध्यक्ष नगर पालिका हरबर्टपुर नीरु देवी उपस्थित रही।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मीता सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर निकाय चुनाव की तरह पंचायत चुनाव को जीतने की दिशा में कार्य करने का आह्वाहन किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि संगठन में सभी कार्यकर्ताओं का समायोजन उनकी योग्यता के अनुसार होगा। किसी भी कार्यकर्ता को निराश नहीं होना है। मंडल, जिले,मोर्चा,प्रकिष्ठो में सभी की योग्यता के अनुसार जिम्मेदारी दी जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद आभार व्यक्त किया नगर पालिका चुनाव में सहयोग करने को लेकर।
कार्यक्रम संयोजक संतोष रावत ने जिला अध्यक्ष मीता सिंह मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा को, बधाई,शुभकामनाएं दी।
मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा ने बैठक में आने वाले सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया एवं सभी से भविष्य में संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
इस अवसर पर मंडल द्वारा एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ का प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद कश्यप ने किया।
इस अवसर पर शुभम गर्ग,देवेंद्र चावला,नवीन रावत, प्रमोद कुमार,संदीप ठाकुर,दिनेश कौशिक,जनार्दन जोशी,अमित कपिल,सुनील गोगिया,प्रमोद गुप्ता,बलवंत सिंह,विक्की कश्यप,संग्राम सिंह, आर पी सिंह,ममता मुल्तानी,सुनीता गुलेरिया,कांति देवी,आशा सैक्सेना,सुषमा गुप्ता,नेहा कुमारी,रविकांत,विजय पटवाल,मुदित बंसल,घनश्याम सैनी,संजय राणा,शत्रुघ्न कुशवाहा,नरेश त्यागी,भगवान सिंह सहित मंडल के अंतर्गत आने वाले समस्त क्षेत्र के वरिष्ठ ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।