कोतवाली विकासनगर : जिला देहरादून,
13/8/2025
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण –II (विकासनगर) द्वारा थाना विकासनगर में नियुक्त समस्त विवेचकों का लिया आदेश कक्ष दिये गये आवश्यक निर्देश।
आज -13/8/2025 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण –II (विकासनगर) द्वारा थाना विकासनगर में नियुक्त समस्त विवेचकों का आदेश कक्ष लिया गया। आदेश कक्ष में द्वारा विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं का गुण-दोष के आधार पर सफल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किय गया। 01 वर्ष से अधिक समय से लम्बित अभियोगों की विवेचना, पार्ट पैंडिग विवेचना /पुनर्विवेचना को अनावश्यक लम्बित न रखने, विवेचनाओं की गुणवत्ता में वृद्धि करने हेतु वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं दस्तावेजीय साक्ष्यों को अधिकाधिक प्रयोग करने ,सीटीजन पोर्टल /साईबर पोर्टल /1905 एवं अन्य विभिन्न पोर्टलों में प्राप्त होने वाली शिकायतों /अनुरोधों का निश्चित समय सीमा में सफल निस्तारण करने एवं विवेचना के दौरान ई-साक्ष्य का अनिवार्य रुप से प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना क्षेत्रान्तर्गत बरामद अज्ञात शवों की शिनाख्त हेतु यथोचित कार्यवाही करने तथा गुमशुदाओं की बरामदगी हेतु सार्थक प्रयास करने हेतु आवश्यक दिशा –निर्देश निर्गत किये गये।