News India24 uk

No.1 News Portal of India

धामी सरकार का सरकारी भूमि से अवैध संरचनाएं हटाने का अभियान जारी

उत्तराखंड
देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी दो अवैध मजारे ध्वस्त

धामी सरकार का सरकारी भूमि से अवैध संरचनाएं हटाने का अभियान जारी

देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकारी भूमि से अवैध मजारों को हटाने का अभियान राजधानी और उसके आसपास तेज हो गया है। जिला प्रशासन ने आज दो अवैध संरचनाओं को ध्वस्त हर दिया।
डीएम देहरादून सविन बंसल ने जिले में ऐसी धार्मिक संरचनाओं के सर्वे के निर्देश दिए है जोकि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की नियत से बनाई गई है।

बद्रीपुर नगर नेहरू ग्राम ब्लॉक रायपुर में सरकारी सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी अवैध मजार को दो सप्ताह पूर्व प्रशासनिक दल ने चिन्हित करते हुए नोटिस जारी किया था। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर सिंचाई विभाग के साथ प्रशासन की टीम ने जाकर उसे बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया।

नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह एसडीएम हरि गिरि के साथ पुलिस की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच ये कारवाई की गई।

दूसरी अवैध मजार दिव्यांग विभाग भारत सरकार जा में बनी हुई थी जिसे ध्वस्त कर दिया गया।

धामी सरकार अब तक ऐसी 547 अवैध मजारों को सरकारी भूमि से हटा चुकी है और लगभग 9000 एकड़ सरकारी भूमि को भी अवैध कब्जों से मुक्त करवा चुकी है।

सीएम धामी के स्पष्ट निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनी अवैध संरचनाओं को हटाने के अभियान को लेकर एक बार फिर कहा है कि देवभूमि राज्य का सांस्कृतिक देव स्वरूप किसी भी सूरत में बदलने नहीं दिया जाएगा। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की नियत से नीली हरि चादरों डाल कर षडयंत्र रचे जा रहे है ये बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।उन्होंने शासन प्रशासन को निर्देशित किया कि इन्हें बनाने वाले और सरकारी भूमि कब्जाने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कारवाई की जाए।

error: Content is protected !!