News India24 uk

No.1 News Portal of India

ऑरेंज अलर्ट: देहरादून में 24 जनवरी को रहेंगे स्कूल बंद, आदेश जारी…

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 23 जनवरी, 2026 को जारी अद्यतन मौसम फॉरकास्ट के अनुसार दिनांक 24 जनवरी, 2026 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर के साथ ही मध्यम बर्फबारी का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।

वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा / बर्फबारी के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में प्रतिकूल प्रभाव पडने की सम्भावना बढ़ जाती है जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 24.01.2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 24.01. 2026 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

प्रतिलिपि – निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं अनुपालनार्थ प्रेषित-

1. सचिव महोदय आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखण्ड शासन

2. यरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून।

3. मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून।

4. अपर जिलाधिकारी (प्र०), देहरादून।

5. प्रभारी अधिकारी, आपदा प्रबंधन / नगर मजिस्ट्रेट देहरादून
6. समस्त उपजिलाधिकारी देहरादून।

7. मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून।

8. जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून। 9. जिला सूचना अधिकारी, देहरादून। 10. जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, देहरादून।

ह०/ (सविन बंसल) जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण

देहरादून।

ts 2.01. 26 (कृष्ण कुमार मिश्रा) अपर जिलाधिकारी वि० / रा०)/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी,

जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण

देहरादून।

error: Content is protected !!