News India24 uk

No.1 News Portal of India

हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, बदमाशों से दो देशी तमंचे बरामद

देहरादून। अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर और उसके सहयोगी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में दोनों बदमाशोें के पैर में गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों से दो देशी तमंचे बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबुली है।

उल्लेखनीय है कि कल बुधवार सुबह दिनदहाड़े तिब्बती मार्केट के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे।

दून पुलिस घटना के तुरंत बाद से ही बदमाशों की धरपकड़ के लिए शहर से देहात तक नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। आज तड़के पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
आज तड़के नाकेबंदी और सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जबावी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर पर लगी। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार हेतु तत्काल कॉरपोरेशन चिकित्सालय में भर्ती कराया।

उधर, चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश द्वारा लालतप्पर पुलिस चैकी पर पुलिस के रोकने पर ना रुककर वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर पर गोली लगी। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कोरोनेशन चिकित्सा पहुंचकर अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। बदमाशों से पूछताछ चल रही है।

error: Content is protected !!