कोतवाली सहसपुर : 15.02.2026,
- कोतवाली सहसपुर पुलिस द्वारा चोरी के माल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार…
देहरादून: 14.02.2026 को वादी सादिक पुत्र फकीरा निवासी रामपुर कला थाना सहसपुर देहरादून के द्वारा कोतवाली सहसपुर पर आकर 01 किता तहरीर दाखिल की थी कि 13.02.2026 को अज्ञात चोरो के द्वारा शंकरपुर स्तित उत्राखण्ड जल सस्थान पानी की मोटर रिपेयर गोदाम से मोटर की केबिल काटकर चोरी कर ली है दाखिला तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर तत्काल धारा 305 bns में अभियोग पंजीकृत कर उच्चाधिकारी गणो को उक्त चोरी घटना के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण II एवं क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सहसपुर द्वारा उ0नि0 राजीव धारीवाल के नेत्रत्व में टीम का गठन किया गया ।
गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबीर तन्त्र को मामूर किया एंव घटना स्थल और आसपास के लगभग सभी CCTV कैमरो का अवलोकन करते हुए मुखबीर की सूचना पर दिनांक 14.12.2025 को चोरी किये गये मोटर केबिल के साथ 02 अभियुक्त गण 1. फिरोज पुत्र स्व0 जिन्दा हसन निवासी गुजरो वाली गली शंकरपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र -35 वर्ष, 2. अजीम पुत्र तैय्यब निवासी फकीरो वाली गली शंकरपुर बडा रामपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून मूल निवासीअजीम कालोनी नजदीक मुस्ताक मस्जिद थाना कुतुबसेर सहारनपुर जनपद सहारनपुर उ0प0 उम्र 26 वर्ष को शकरपुर रामपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया या ।
नाम पता अभियुक्त:-
1 फिरोज पुत्र स्व0 जिन्दा हसन निवासी गुजरो वाली गली शंकरपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र -35 वर्ष,
2. अजीम पुत्र तैय्यब निवासी फकीरो वाली गली शंकरपुर बडा रामपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून मूल निवासी अजीम कालोनी नजदीक मुस्ताक मस्जिद थाना कुतुबसेर सहारनपुर जनपद सहारनपुर उ0प0 उम्र 26 वर्ष
बरामदगी माल मुकदमात:-
01-केबिल तार 02 कट्टे कीमत करीब 30000 रुपये
आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण
1- अभि0गणो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
पुलिस टीम
1-उ0नि0 राजीव धारीवाल कोतवाली सहसपुर
2-हे0का0 डबल सिह कोतवाली सहसपुर
3-कानि0 राजबीर भण्डारी कोतावाली सहसपुर

