News India24 uk

No.1 News Portal of India

होली व रमजान को लेकर सहसपुर कोतवाली में पीस कमेटी बैठक, शांति और भाईचारे की अपील

उत्तराखंड।

आगामी होली पर्व एवं रमजान के मद्देनज़र आज कोतवाली सहसपुर में प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के सदस्यों ने सहभागिता की। प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने सभी उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा, सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक हैं। इन्हें शांति एवं सौहार्द के वातावरण में मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचने की अपील भी की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सभी समुदाय आपसी तालमेल के साथ त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल प्रस्तुत हो सके।

पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

सहसपुर क्षेत्र में आयोजित यह पीस कमेटी बैठक सामाजिक समरसता और आपसी विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

error: Content is protected !!