News India24 uk

No.1 News Portal of India

होली पर्व के दृष्टिगत ड्यूटी के दौरान एसडीआरएफ द्वारा निम बीच क्षेत्र से युवक का शव बरामद

होली पर्व के दृष्टिगत ड्यूटी के दौरान एसडीआरएफ द्वारा निम बीच क्षेत्र से युवक का शव बरामद

04/03/26 को होली पर्व के उपलक्ष्य में पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम निम बीच क्षेत्र में सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु ड्यूटी पर तैनात थी।

ड्यूटी के दौरान टीम को नदी में एक युवक बहता हुआ दिखाई दिया। एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा मौके पर ही जीवनरक्षक प्रक्रिया (CPR) प्रदान की गई। किंतु कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई।

तत्पश्चात आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु युवक को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया तथा एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया ।

मृतक की पहचान अक्षय कुमार पुत्र धर्मलाल, आयु 28 वर्ष, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है।

error: Content is protected !!