News India24 uk

No.1 News Portal of India

देहरादून : रमजान में सेवा की मिसाल: डॉ. ताहिर हसन ने सुद्धोवाला जिला कारागार के बंदियों को भेंट किए फल…

 

देहरादून : रमजान में सेवा की मिसाल: डॉ. ताहिर हसन ने सुद्धोवाला जिला कारागार के बंदियों को भेंट किए फल…

उत्तराखंड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य , पूर्व कारागार पर्यवेक्षक एवं स्टार हॉस्पिटल हरबर्टपुर के स्वामी डॉ ताहिर हसन द्वारा रमजान के पाक महीने में देहरादून के सुद्धोवाला में स्थित जिला कारागार में बंदी कैदियों को फल एवं अन्य सामग्री भेंट की गई।

डॉ ताहिर हसन ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वह कई वर्षों से रमजान के इस पाक महीने में इन कैदियों के बीच जाकर प्रत्येक वर्ष फल आदि भेंट करते हैं ताकि कारागार में कोई भी बंदी कुदरत की इस नेमत से महरूम ना रहे। उन्होंने कहा ऐसा करके मुझे बहुत अच्छा लगता है बहुत खुशी होती है और साथ ही साथ मेरा यह प्रयास है कि मेरे इस कार्य को देखकर अन्य लोगों को भी ऐसा ही कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहे वह चाहे किसी भी अन्य रूप में हो।

 

डॉ ताहिर हसन-( उत्तराखंड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य, पूर्व कारागार पर्यवेक्षक एवं स्टार हॉस्पिटल हरबर्टपुर के स्वामी)

error: Content is protected !!