देहरादून में गौकशी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
देहरादून : 11 मार्च, थाना प्रेमनगर क्षेत्र के मोहनपुर पावर हाउस के पीछे स्थित चाय बागान में गौवंश के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना प्रेमनगर में मु0अ0सं0 43/2026 के तहत उत्तराखंड गऊ संतान संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5 में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना प्रेमनगर और एसओजी की दो संयुक्त पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने मामले की जांच के दौरान मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्ध स्थानों पर लगातार दबिश दी और पूर्व में संदिग्ध रहे व्यक्तियों से पूछताछ की।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी दोबारा वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने प्रेमनगर के चाय बागान क्षेत्र से गौकशी की घटना में शामिल एक आरोपी आमिर उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्तमान में कोई काम न होने और आर्थिक तंगी के चलते उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी से पूछताछ में घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
गिरफ्तार आरोपी
आमिर उर्फ कल्लू (30 वर्ष), पुत्र मोहम्मद छोटा, निवासी ग्राम बरेली राजपूतान, थाना कोतवाली रुड़की, हरिद्वार। हाल निवासी रामपुर चुंगी, रुड़की, हरिद्वार।
बरामदगी
एक तमंचा (.315 बोर)
दो जिंदा कारतूस
पुलिस टीम (थाना प्रेमनगर)
उ0नि0 कुंदन राम, थानाध्यक्ष प्रेमनगर
उ0नि0 सत्येंद्र सिंह
कांस्टेबल रवि शंकर
कांस्टेबल जसवीर
एसओजी टीम
निरीक्षक मुकेश त्यागी
उ0नि0 दीपक धरिवाल
हेड कांस्टेबल किरण कुमार
कांस्टेबल आशिष शर्मा
कांस्टेबल पंकज
कांस्टेबल ललित

