News India24 uk

No.1 News Portal of India

विकासनगर क्षेत्राधिकारी ने सहसपुर कोतवाली का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

कोतवाली सहसपुर जनपद देहरादून :16 मार्च 2026

विकासनगर क्षेत्राधिकारी ने सहसपुर कोतवाली का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

क्षेत्राधिकार विकासनगर जनपद देहरादून के द्वारा किया गया कोतवाली सहसपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण…

देहरादून : आज 17.03.2026 को विवेक कुटियाल क्षेत्राधिकार विकासनगर के द्वारा सैरिमोनियल ड्रेस में सजी गार्द से सलामी लेने के पश्चात कोतवाली सहसपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण सरकारी संपत्ति तथा आर्म्स एम्युनेशन

द्वारा सर्वप्रथम थाना हाजा पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति व आर्म्स एम्युनेशन निरीक्षण किया गया, जिसका रखरखाव संतोषजनक पाया गया। कोतवाली सहसपुर के अधिकारी/कर्मचारी गण को अपनी उपस्थिति में वेपन हैंडलिंग कराई गयी व हैंडलिंग तथा शस्त्रों की साफ सफाई संबंधी आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए ।

निरीक्षण थाना भवन,बैरक, मैस तथा मालगृह व हवालात

तत्पश्चात उनके द्वारा थाना परिसर/भवन का निरीक्षण किया व बैरक का निरीक्षण किया गया व बेरक का रखरखाव व साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। मालखाने का निरीक्षण किया गया जिसमें मालखाने के रखरखाव एवं संपूर्ण सरकारी संपत्ति को चेक किया गया तथा माल निस्तारण किए जाने हेतू निर्देशित किया गया । हवालात ख़ाली व सफाई संतोषजनक पायी गयी ।

माल मुकदमाती व लावारिस व अन्य मालों का निरीक्षण

द्वारा थाना हाजा पर लंबित माल मुकदमाती, लावारिस, कुर्की आदि मालों का निरीक्षण किया गया l मालों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए तथा एमवी एक्ट, लावारिश व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया के जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया ।

कार्यालय/कंप्यूटर कक्ष तथा सीसीटीएनएस का किया निरीक्षण

द्वारा कोतवाली सहसपुर कार्यालय , कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस सीएएस सॉफ्टवेयर के संबंध में सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों को उक्त सॉफ्टवेयर में निरंतर रूप से कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा सीएम पोर्टल अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली ऑनलाइन शिकायतों तथा चरित्र सत्यापन आदि को निश्चित समय सीमा के अंदर संबंधित अधिकारी/ विभाग को रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया ल

निरीक्षण थाना अभिलेख

द्वारा थाना हाजा पर उपलब्ध सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया गया, तथा सभी अभिलेखों को अध्यवधिक करने हेतु निर्देशित किया गया l अभिलेखों का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया। तथा अभिलेखों को संबंधित शाखा व विभागों से मिलान किए जाने हेतु निर्देशित किया।

द्वारा अपराध नियंत्रण और रोकथाम तथा विवेचनाओ व शिकायती प्रार्थना पत्र एंव अन्य जांच अहकमात अदालत व पुलिस का समयबद्ध व शीघ्रता से विधिक निस्तारण किए जाने तथा उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में बढ़-चढ़कर रुचि लेने हेतु निर्देशित किया गया। तथा थाने पर उपस्थित सभी विवेचकों का वार लिया गया तथा लंबित विवेचनाओं को समय से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक शंकर सिह बिष्ट तथा समस्त अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!