News India24 uk

No.1 News Portal of India

जनपद देहरादून, दुर्गम खाई में फंसे शव को एसडीआरएफ ने किया बरामद…

जनपद देहरादून, दुर्गम खाई में फंसे शव को एसडीआरएफ ने किया बरामद…

DCR देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि थाना मसूरी क्षेत्रांतर्गत कोलूखेत चौकी से लगभग 02 किलोमीटर आगे मसूरी की ओर एक व्यक्ति का शव लगभग 200–250 मीटर गहरी खाई में दिखाई दे रहा है, जिसे जिला पुलिस एवं फायर सर्विस द्वारा निकालने में असमर्थता व्यक्त किए जाने पर एसडीआरएफ टीम की सहायता मांगी गई।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से टीम मुख्य आरक्षी संतोष रावत के नेतृत्व में घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम एवं दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए गहरी खाई में उतरकर शव तक पहुंच बनाई गई तथा कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक की पहचान :-

अशोक पुत्र भागचंद, निवासी बारबेल भेंट, सहारनपुर के रूप में हुई है, जो दिनांक 22/03/2026 से लापता थे।

error: Content is protected !!