News India24 uk

No.1 News Portal of India

सेलाकुई में पुलिस का सत्यापन अभियान: 32 मकान मालिकों व हॉस्टल संचालकों पर ₹3.20 लाख का जुर्माना

सेलाकुई :  12.04.2026,थाना सेलाकुई पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, उल्लंघन कर्ता हॉस्टल संचालकों व मकान मालिकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही 

384 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा 32 हॉस्टल संचालकों व मकान मालिकों का किरायेदारों का सत्यापन न कराने व अनियमितता पाए जाने पर चालान रूपये 3,20,000/ रूपये का अध्यारोपित जुर्माना किया 

देहरादून : आज को 12.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून के निर्देशानुसार थाना सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्तियों / किरायेदारों के सत्यापन हेतु टीमो का गठन कर सत्यापन अभियान चलाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण-ll एवं क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सेलाकुई द्वारा थाना क्षेत्र में टीमे बनाकर थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित हॉस्टलों व होम स्टे तथा मकानों में निवासरत बाहरी छात्रों,ब्यक्तियों एवं किरायेदोरों का सत्यापन अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी छात्रों ,ब्यक्तियों किरायेदारों व संदिग्ध ब्यक्तियों का सत्यापन किया गया। तथा उक्त कार्यवाही के दौरान हॉस्टल होमस्टे में अनियमित पाए जाने पर मकान मालिकों के विरूद्ध किरायेदारों का सत्यापन न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 32 चालान धनराशि 3,20,000/ रूपये का जुर्माना न्यायालय के चालान किए गए चालानी रिपोर्ट माननीय न्यायालय प्रेषित की जाएगी । भविष्य में भी उक्त सत्यापन अभियान गतिमान है।

error: Content is protected !!