News India24 uk

No.1 News Portal of India

अवैध प्लाटिंग के विरोध में जन अधिकार पार्टी का प्रदर्शन, एमडीडीए सहायक अभियंता का पुतला फूंका

 

जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) ने भू-माफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एमडीडीए के सहायक अभियंता शशांक सक्सेना का जूतों की माला पहनाकर पुतला फूंका।

पछवादून क्षेत्र में कृषि भूमि पर धड़ल्ले से हो रही अवैध प्लाटिंगों के विरोध में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष नभ बंसल जी, और प्रदेश सचिव अमजद इलाही जी के नेत्तव में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरबर्टपुर स्थित एमडीडीए के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर सहायक अभियंता शशांक सक्सेना के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका जूतों की माला पहनाकर पुतला दहन किया।

यह कार्यक्रम जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के जिला अध्यक्ष नभ बंसल एवं प्रदेश सचिव अमजद इलाही के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

पार्टी पदाधिकारियों का आरोप है कि विभागीय मिलीभगत के चलते कृषि भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग का कार्य लगातार जारी है। पहले अवैध प्लाटिंग को खुली छूट दी जाती है और बाद में उन्हीं प्लाटिंगों पर निर्माण होने के पश्चात चालान एवं कार्रवाई के नाम पर लोगों से उगाही की जाती है।

जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) ने आरोप लगाया कि जब से सहायक अभियंता शशांक सक्सेना की पछवादून क्षेत्र में नियुक्ति हुई है, तब से अवैध निर्माणों एवं अनाधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ केवल खानापूर्ति की कार्रवाई की जा रही है। पार्टी का कहना है कि भू-माफियाओं को खुला संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अवैध गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं।

इस संबंध में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन सौंपते हुए मुख्य मांगें रखी गईं—
सहायक अभियंता शशांक सक्सेना को तत्काल पछवादून क्षेत्र से हटाया जाए।

पछवादून क्षेत्र में अनाधिकृत प्लाटिंग एवं अवैध निर्माणों के विरुद्ध निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु किसी सक्षम एवं निष्पक्ष सहायक अभियंता की नियुक्ति की जाए।

शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई एवं उसकी प्रगति की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए।

इस मौके पर सय्याद अली, इकराम मलिक, सद्दाम, यामीन, तालीम, सलीम, फिरोज, इरशाद, समीर, इकराम, आबाद अली जी, जुल्फुकार जी, इमरान जी, शहजाद जी एवं कादिर जी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगी।

error: Content is protected !!