कोतवाली ऋषिकेश
एसएसपी दून की सख्ती अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करती दून पुलिस
ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस अपराधियों पर कर रही लगातार कड़ी कार्यवाही
देर रात ऋषिकेश क्षेत्र में बदमाशों के साथ हुई पुलिस टीम की मुठभेड, 02 बदमाश हुए घायल,गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा मुंह पर कपड़ा लपेटे मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों को रोकने का किया था प्रयास


पुलिस चेकिंग पर न रुककर बदमाशों द्वारा बैरियर को टक्कर मारकर मौके से श्यामपुर की ओर हो रहे थे फरार
बदमाशों का पीछा करने पर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर किया गया फायर
पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गयी फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशो के पैर पर लगी गोली,
बदमाशों के कब्जे से 02 तमंचे, जिंदा कारतूस एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हुई बरामद
दोनों गिरफ्तार बदमाश कुछ दिन पूर्व ऋषिकेश में हुई फायरिंग की घटना में थे वांछित
अभियुक्तों ने दो व्यक्तियों पर फायरिंग कर किया था उन्हें घायल
घायल बदमाशो को उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय भेजा गया,
मौके पर उच्च अधिकारियों द्वारा घटनास्थल व चिकित्सालय में पहुंच कर ली घटना की जानकारी

