पंतनगर विश्वविद्यालय में फूड प्वाइजनिंग का बड़ा मामला, स्पेशल डाइट खाने के बाद 150 से अधिक छात्र बीमार
ऊधम सिंह नगर के पंतनगर विश्वविद्यालय के पटेल भवन में स्पेशल डाइट में चिकन और पनीर खाने के बाद कई दर्जन छात्र फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को विश्व विद्यालय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वापस छात्रावास भेज दिया गया। जबकि 5 छात्रों की गंभीर हालत देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वीओ- पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर के पटेल भवन में इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के लगभग 185 छात्र रहते हैं। बुधवार की रात मेस का खाना खाने के बाद यहां के लगभग 150 छात्र बीमार पड़ गए। सभी को तीन एंबुलेंस और बसों में भरकर विवि अस्पताल पहुंचाया गया। बीमार छात्रों ने बताया कि उनका मेस संचालक खाना बनाने में गुणवत्ता विहीन खाद्य पदार्थों का प्रयोग करता है। पूर्व में दो बार खाने में कीड़े भी निकल चुके हैं, परंतु फिर भी मेस का संचालक नहीं बदला गया।
विवि प्रशासन की ओर से संचालक पर आर्थिक जुर्माना जरूर लगाया गया। जिसके एवज में संचालक की ओर से बुधवार को छात्रों के लिए स्पेशल डाइट का इंतजाम किया था। जिसके तहत वेज छात्रों के लिए पनीर और नानवेज वालों के लिए वटर चिकन, नान, चावल और रसमलाई को परोसा गया। खाने के लगभग एक डेढ़ घंटे बाद छात्रों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि छात्रों की हालत बिगड़ते देख हास्टल मैनेजर, वार्डन और डीएसडब्ल्यू (डेन स्टूडेंट वेलफेयर ) को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजना शुरू किया।

छात्रों की संख्या बढ़ने पर विवि की तीनों एंबुलेंस सहित एक बस को भी इस काम में लगाया गया। अस्पताल में विवि की कुलसचिव और अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। मामले की जाँच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

