News India24 uk

No.1 News Portal of India

कमीशन खोरी के चक्कर में सूट- साड़ी खरीद में मंत्री रेखा आर्य ने कर डाला बड़ा खेल-मोर्चा

कमीशन खोरी के चक्कर में सूट- साड़ी खरीद में मंत्री रेखा आर्य ने कर डाला बड़ा खेल-मोर्चा

निम्नतम गुणवत्ता की साड़ियां- सूट जबरन थमाई गयी आंगनबाड़ी वर्कर्स को।

लगभग 65000 साड़ी- सूट की करी गई थी खरीद।

लगभग ₹500 रुपए में खरीद की है साड़ी/ सूट की।

खुले बाजार में 250-300 रुपए से अधिक नहीं है कीमत !

विकासनगर– जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि गत वर्ष महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की मंत्री रेखा आर्य के निर्देशन में 29005 साड़ियां एवं 35931 सूट की खरीद की गई, जिसकी गुणवत्ता इतनी खराब है कि इनको कोई भी आंगनवाड़ी वर्कर्स पहनना पसंद नहीं करती यानी ये सूट- साड़ियां किसी कोने में पड़े- पड़े गोदाम की शोभा बढ़ा रही हैं।

नेगी ने कहा कि मंत्री रेखा आर्य द्वारा अपना हित साधने के उद्देश्य से 495 रुपए प्रति साड़ी एवं 496 रुपए सूट की खरीद की है, जबकि यही घटिया साड़ी- सूट 250- ₹300 में बाजार में आसानी से उपलब्ध हो फुटकर में उपलब्ध हो जाएगी| दूसरे शब्दों में कहें तो यह साड़ी- सूट गाड़ी साफ करने के काम भी नहीं आ सकती।

सवाल इस बात का है कि आखिर क्यों अपनी कमीशन खोज के चक्कर में भिखारी रेखा आर्य घटिया सामान आंगनवाड़ी वर्कर्स को थमा रही हैं।

इस कमीशन खोरी के चक्कर में सरकार को बहुत बड़ी चपत लग रही है एवं वर्कर्स का भी शोषण हो रहा है। मोर्चा सरकार से मांग करता है कि इस कमीशन खोरी को बंद कर साड़ियां- सूट के बदले डीबीटी के माध्यम से आंगनवाड़ी वर्कर्स की खाते में पैसा ट्रांसफर करें। पत्रकार वार्ता में- हाजी असद एवं सुशील भारद्वाज मौजूद थे।

इस बारे में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का पक्ष नहीं मिल सका। अगर उपलब्ध कराया जाएगा तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

error: Content is protected !!