News India24 uk

No.1 News Portal of India

ऑपरेशन प्रहार के तहत रुड़की पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत रुड़की पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

रुड़की :  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और अपराधियों की तलाश में गश्त एवं सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने ढंडेड़ी छोटा अंडरपास के नीचे सर्विस रोड से धर्मेंद्र पुत्र सुरेंद्र निवासी शक्ति विहार कॉलोनी, काली माता मंदिर के पीछे, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक नरेंद्र राठी, हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता तथा कांस्टेबल अमित रावत शामिल रहे।

error: Content is protected !!