ऑपरेशन प्रहार”
कोतवाली रायवाला
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी…
मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 01 नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में
अभियुक्त के कब्जे से लगभग 02 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 7.30 ग्राम स्मैक हुई बरामद,
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग कर शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 04 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
नवें दिन यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज स्थित सैक्टर 9 में उमड़ी भागीदारी,विकास और पर्यावरण के संतुलन पर जोर
रायपुर क्षेत्रान्तर्गत शोरूम में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
देहरादून : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 16-07-26 की देर रात्रि रायवाला क्षेत्रान्तर्गत खाण्ड गांव के पास स्थित सर्विस मार्ग पर चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त शिवा तोमर को 02 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 7.30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली रायवाला पर मु0अ0सं0: 125/26 धारा: 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
शिवा तोमर पुत्र रोहन लाल निवासी पावन धाम चौक प्लाट न0 02 भुपतवाला, जिला हरिद्वार, उम्र 25 वर्ष
बरामदगी:-
7.30 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य 02 लाख 10 हज़ार रू0)
पुलिस टीम:-
उ0नि0 योगेश चन्द खुमरियाल
2- हे0का0 चन्द्रशेखर
3- हे0का0 अरुण शर्मा
4- का0 अमित सैनी

