News India24 uk

No.1 News Portal of India

देहरादून : नव पर्वतीय विकास संस्था’ द्वारा कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित…

देहरादून : 26 जुलाई 2026

नव पर्वतीय विकास संस्था’ द्वारा कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

कारगिल के अमर शहीदों की स्मृति में नव पर्वतीय विकास संस्था ने किया वृक्षारोपण

देहरादून ‘नव पर्वतीय विकास संस्था’ द्वारा देश के अमर शहीदों की पावन स्मृति में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर गांधी पार्क में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार (एडवोकेट) ने मुख्य अतिथि के रूप में पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री विनोद कुमार ने कहा

“जब बात देश की आती है, तो हमें अपने वीर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। राष्ट्र हमेशा सर्वोपरि होना चाहिए और देशभक्ति की भावना हर नागरिक के दिल में होनी चाहिए। यही जीवन का सबसे महत्वपूर्ण संदेश है।”

इस अवसर पर संस्था के प्रवक्ता विपिन खन्ना विशिष्ट अथिति ने कहा कि आज हम कारगिल वीरो को याद कर रहें है व उनकी दी हुई शहादत को देश भुला नहीं सकता,एवं पूर्व रेलवे अधिकारी श्री संजय कुमार अमन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों और सदस्यों ने मिलकर पौधरोपण किया और समाज को पर्यावरण संरक्षण तथा देश सेवा का संदेश दिया।

error: Content is protected !!