पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ…
https://twitter.com/ANI/status/1608657708382826498?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1608657708382826498%7Ctwgr%5E737f37afc331097cb1c1a337f01989044170b156%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F
लाइव अपडेट
08:27 AM, 30-Dec-2022अंतिम सफर पर हीराबा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को गांधीनगर में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
08:24 AM, 30-Dec-2022पीएम मोदी ने मां पार्थिव शरीर को कंधा दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर्गीय मां हीराबेन मोदी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।
08:22 AM, 30-Dec-2022पीएम मोदी ने मां हीराबेन मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में अपनी स्वर्गीय मां हीराबेन मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
08:20 AM, 30-Dec-2022खरगे-प्रियंका समेत इन लोगों ने भी जताया दुख
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी हीराबा के निधन पर दुख जताया।
08:16 AM, 30-Dec-2022पीएम मोदी के भाई व परिवार के अन्य सदस्य हीराबा के आवास पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई सोमाभाई मोदी और परिवार के अन्य सदस्य हीराबेन मोदी के आवास पर पहुंचे।