News India24 uk

No.1 News Portal of India

नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी…

 

अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 03 अभियुक्तों (02 पुरुष, 01 महिला) को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अभियुक्तों के कब्जे से 308 ग्राम अवैध चरस, 760 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″के विजन को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध नशा तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीमों द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक /गांजा आदि तस्करों के विरूद्ध लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।

कोतवाली ऋषिकेश:-

240 ग्राम अवैध गांजे के साथ 1 महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

ऋषिकेश पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान रॉयल बेकरी के सामने बनखंडी के पास से एक अभियुक्ता माया पत्नी स्वर्गीय प्यारेलाल निवासी बनखंडी ऋषिकेश को 240 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट का अभियोग किया गया पंजीकृत।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता :-
1-  माया पत्नी स्वर्गीय प्यारेलाल निवासी बनखंडी, ऋषिकेश, जनपद देहरादून

बरामदगी:-
240 ग्राम अवैध गांजा

02 – थाना नेहरू कॉलोनी

308 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना नेहरु कोलोनी पुलिस द्वारा बद्रीश कॉलोनी के पास से चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 308 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 303/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

नाम पता अभियुक्त-
(1)- राकिब पुत्र आबाद निवासी तेवड़ा ककरोल मुजफ्फरनगर उ0प्र0, उम्र 28 वर्ष ।

बरामदगी विवरण :-
308 ग्राम अवैध चरस।

3: थाना प्रेमनगर:-

520 ग्राम अवैध गांजे के साथ 1 अभियुक्त को मय स्कूटी के पुलिस ने किया गिरफ्तार।

थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मांडूवाला चौक से 01 अभियुक्त JAHZEEL R HUMTSDE S@o W Robin Hvntsde निवार्सी Zuvotdng Colony Street North West Wokha, Nagaland उम्र 22 वर्ष को 520 ग्राम अवैध गांजे तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-07-डीवी-0026 के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त :-
1- JAHZEEL R HUMTSDE S@o W Robin Hvntsde निवार्सी Zuvotdng Colony Street North West Wokha, Nagaland उम्र 22 वर्ष

बरामदगी:-
520 ग्राम अवैध गांजा

पुलिस टीम :-
1- उ0नि0 राजीव धारीवाल
2-हे०कानि० सुशांत
3-कानि0 उमेश

error: Content is protected !!