News India24 uk

No.1 News Portal of India

न्यूज़ इन की खबर का बड़ा असर: नवाबगढ़ में आम के पेड़ों के अवैध कटान मामले में भूस्वामियों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

विकासनगर:विकासनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवाबगढ़ स्थित पुल नंबर-1 के पास बड़े पैमाने पर आम के हरे-भरे पेड़ों के अवैध कटान का मामला प्रकाश में आया है। यहाँ भू-माफियाओं द्वारा अवैध प्लॉटिंग करने के उद्देश्य से सैकड़ों फलदार पेड़ों को बिना किसी अनुमति के कटवाया जा रहा था।

इस गंभीर मामले को ‘न्यूज़ इन’ चैनल द्वारा प्रमुखता से प्रसारित किए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया है।गौरतलब है कि ‘न्यूज़ इन’ चैनल ने इस अवैध कटान की खबर को पूर्व में भी प्रमुखता से उजागर किया था। इसके बाद उद्यान विभाग की टीम ने मौके पर जाकर कटे हुए पेड़ों की गिनती की। विभाग ने अपनी जांच में पुष्टि की है कि क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर 38 और हरे-भरे पेड़ों का अवैध पाटन (कटान) किया गया है।

संयुक्त टीम ने लिया जायजा मामले की गंभीरता को देखते हुए उद्यान विभाग के अधिकारी तहसीन खान और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौका मुआयना किया। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि संबंधित भूमि पर बिना किसी कानूनी और प्रशासनिक अनुमति के इन पेड़ों को काटा गया था। कोतवाली में दी गई तहरीर प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए तहसील प्रशासन से भूमि से जुड़े आवश्यक दस्तावेज मांगे थे।

दस्तावेज उपलब्ध होने के बाद उद्यान अधिकारी तहसीन खान ने विकासनगर कोतवाली में नामजद भूस्वामियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के लिए पुलिस को तहरीर दे दी है ,दी गई तहरीर में नामजद भूस्वामियों के नाम मोहम्मद काजिम, मोहम्मद असकरी, मुख्तार अहमद मोहम्मद इब्राहिम उत्तराखंड मोहम्मद जान खान निवासी कलसी, दिलशाद अली पुत्र हाजी मेहर दिन ,श्रीमती शालिनी शाही पत्नी अमिताभ शाही, जगदीश प्रसाद,नाथीराम, करेशनि, राजेश कुमार ,कलीराम, वंश ,उदय, श्रीमती गीता देवी हैं। राजस्व और उद्यान विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के भू-माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

लाइफस्टाइल

error: Content is protected !!