News India24 uk

No.1 News Portal of India

रिश्वतखोरी पर विजिलेंस की कार्रवाई, 50 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

देहरादून/ऋषिकेश।

सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने पशुलोक बैराज, ऋषिकेश से जुड़े टेंडर भुगतान मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जूनियर इंजीनियर (JE) को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फैसल खान पुत्र लियाकत हुसैन, निवासी कटोराताल, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि पशुलोक बैराज, ऋषिकेश में कराए गए टेंडर कार्य के भुगतान के बदले आरोपी JE द्वारा 50 हजार रुपये की अवैध रिश्वत मांगी जा रही है।

शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान, देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद एसपी विजिलेंस के निर्देशन में ट्रैप टीम का गठन किया गया।

बुधवार 21 मई 2026 को विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी JE फैसल खान को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने प्रदेशवासियों से भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 अथवा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर शिकायत दर्ज करा सकता है।

लाइफस्टाइल

error: Content is protected !!