News India24 uk

No.1 News Portal of India

विकासनगर ट्यूनी के मकान में लगी भीषण आग

देहरादून के विकासनगर में त्यूनी पुल के पास एक घर में भीषण आग लग गई। घर के अंदर तीन बच्चों के फंसे होने की आशंका है। लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उसमें पानी नहीं होने के कारण तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका।जिसके चलते आग और विकराल हो गई।

जानकारी के अनुसार, टोंस नदी के पुल के पास सूरत राम जोशी का घर है। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। शाम करीब पांच बजे घर में अचानक आग लग गई। घर से आग की लपटें निकलती देख वहां अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

लाइफस्टाइल

error: Content is protected !!