विकासनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ढकरानी क्रेशर जोन में अचानक खनन विभाग की टीम द्वारा कुछ क्रेशर प्लांटों का औचक निरीक्षण किया गया और दो स्टोन क्रेशर प्लांट पर कार्यवाही की गई।

आपको बता दें कि ढकरानी के कुछ क्रेशर प्लांट पर भारी अनियमिताएं बरती जा रही हैं नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है इस संबंध में लगातार शिकायते पहुंच रही थी इसके चलते जिला खान अधिकारी ऐश्वर्या शाह अपनी टीम के साथ दोपहर बाद अचानक ढकरानी में स्थित दो क्रेशर प्लांटों पर पहुंचे न्यू यमुना स्टोन क्रेशर प्लांट और श्री श्याम क्रेशर प्लांट पर तो स्टोन क्रशर प्लांटमें अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते जिला खनन अधिकारी ऐश्वर्या शाह के निर्देश पर दोनों क्रशरों का ई-रवन्ना पोर्टल तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया जिला खान अधिकारी के द्वारा यह नहीं बताया गया है कि क्या अनियमिताएं पाई गई थी श्री अनिताएं पाई गई थी तो की पोर्टल रवन्ना बंद करने के साथ जुर्माने की कार्यवाही क्यों नहीं की गई।
जिला खनन अधिकारी ऐश्वर्या शाह ने जारी प्रेस नोट में बताया कि यह कार्रवाई अवैध खनन और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ है। विभाग अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में तुरंत एक्शन लिया जा रहा है और आगे भी अवैध स्टोन क्रशरो पर छापेमारी की जाएगी।
अब देखना यह होगा कि क्या ढकरानी में ही क्रेशर प्लांटों पर अनियमिताएं बरती जा रही हैं दूसरी और राजधानी देहरादून के बेहद नजदीक सेलाकुई के सरना नदी से लगाते हुए कैंचीवाला में भी एक क्रेशर जोन है क्या उक्त सभी क्रेशर प्लांट पूरे मानकों के साथ और नियमों के हिसाब से संचालित हो रहे हैं।अवैध खनन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात करने वाले एक्शन हीरो जिला खान अधिकारी महोदय क्या कभी कैंची वाला स्थित क्रेशर जोन के क्रेशर प्लांट पर भी औचक निरीक्षण कर अनियमिताएं पाए जाने पर कार्यवाही करेंगे या नहीं या फिर वहां कभी जाएंगे ही नहीं ।

