News India24 uk

No.1 News Portal of India

Uttarakhand : पुलिस ने 5 वारंटियों को किया गिरफ्तार

वारंटियों के विरुद्ध प्रचलित कार्यवाही में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा 5 वारण्टियों को किया गया गिरफ्तार

देहरादून : न्यायालयों से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टों की शत प्रतिशत तामीली किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय द्वारा आदेश निर्गत किये गये हैं । उपरोक्त क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा अभियान चलाकर वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अलग- अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 20.01.2026 को निम्न अभियुक्त/वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया। आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

आपको बता दें कि वारण्टी का नाम पता शोएब अंसारी पुत्र फुरकान अंसारी निवासी मदिना बस्ती टंडन टैन्ट हाउस विकासनगर उम्र 27 वर्ष, संबंधित वाद सं0-57/2023 धारा 8/21 NDPS ACT

असलम पुत्र शफीक निवासी नवाबगढ़ कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून उम्र 30 वर्ष, संबंधित वाद सं0 278/17 धारा 8/21 NDPS ACT,

मोहन लाल पुत्र अतर सिंह निवासी नवाबगढ़ कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून उम्र 32 वर्ष, संबंधित वाद सं0 1037/2022 धारा 380/411 भादवि

शहीद पुत्र सुक्कड़ निवासी अफसान के गोदाम के निकट पुल सं0 5 ढकरानी कोतवाली विकासनगर उम्र 55 वर्ष, संबंधित प्रकीण दाण्डिक वाद सं0-28/2025 (श्रीमती शहीदा बेगम पत्नी श्री शहीद)

सुन्दर श्याम छावडा पुत्र सी0आर0 छावड़ा निवासी म0न0-19 सेक्टर-4 नया नंगल जिला रोपड पंजाब उम्र -70 वर्ष, संबंधित वाद सं0-1272/10 मु0अ0सं0-46/10 धारा-420/467/468/504 भादवि।

इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक नौशाद अंसारी कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून, उप निरीक्षक  विवेक भण्डारी चौकी प्रभारी कुल्हाल कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून, कांस्टेबल 86 अजय सिंह कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून, कांस्टेबल 1602 नितिन कुमार कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून, कांस्टेबल 391 अमित परमार कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून, कांस्टेबल 14 अनिल पंवार कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!