News India24 uk

No.1 News Portal of India

खनन विभाग ने अनियमिताएं पाए जाने पर पांच स्टोन क्रेशर प्लांट के किए पोर्टल बंद

देहरादून के तहसील विकासनगर के ढकरानी क्रेशर जोन में खनन विभाग की टीम के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया जिसमें कुछ स्टोन क्रेशर प्लांट पर भारी अनियमिताएं पाई गई जिसके चलते पांच स्टोन क्रेशर प्लांट के पोर्टल तत्काल बंद कर दिए गए। खनन विभाग की यह कार्रवाई अवैध गतिविधियों और संचालकों की मनमानी पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के स्टोन क्रेशर संचालकों में हड़कंप मच गया।

नियमों की अनदेखी: अनियमितताएं मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इन पाँचों क्रेशरों के ऑनलाइन पोर्टल बंद कर दिए गए हैं, यह कदम उन क्रेशर संचालकों के लिए बड़ी चेतावनी है जो मानकों को ताक पर रखकर काम कर रहे थे।

औचक निरीक्षण: खनन विभाग की टीम ने बिना किसी पूर्व सूचना के ढकरानी क्रेशर जोन का निरीक्षण किया, जहाँ पाँच प्लांट मानकों के विपरीत काम करते पाए गए जिसके चलते सत्यम शिवम सुंदरम स्टोन क्रेशर प्लांट,गंगा स्टोन क्रेशर प्लांट,यमुना स्टोन क्रेशर प्लांट,गणपति स्टोन क्रेशर प्लांट और साईं चेसटा स्टोन क्रेशर प्लांट के पोर्टल बंद कर दिए गए।

ट्रांसपोर्टरों की परेशानी: जानकारी के अनुसार, क्रेशर संचालक अपनी मनमानी कर रहे थे। क्रेशर संचालक ‘ईवन-ओड’ (एक दिन कुछ प्लांट, दूसरे दिन अन्य) और ‘टोकन सिस्टम’ जैसे नए-नए नियम लागू कर रहे थे, जिससे ट्रांसपोर्टरों को घंटों इंतज़ार करना पड़ता था। संचालकों द्वारा लागू ‘ईवन-ओड’ और ‘टोकन सिस्टम’ न केवल नियमों के विरुद्ध था, बल्कि इससे परिवहन कार्य में भी अनावश्यक देरी हो रही थी। विभाग के इस हस्तक्षेप से अब ट्रांसपोर्टरों का शोषण कम होने की उम्मीद है। यह कदम अवैध खनन पर लगाम लगाने और क्रेशर संचालकों की मनमानी को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

अवैध खनन पर प्रहार: अचानक किए गए इस निरीक्षण (Surprise Inspection) से यह स्पष्ट संदेश गया है कि विभाग अब ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। इससे क्षेत्र में होने वाले अवैध खनन और ओवरलोडिंग जैसी समस्याओं पर भी अंकुश लगेगा।

error: Content is protected !!