News India24 uk

No.1 News Portal of India

पूर्व जिला पंचायत सदस्य व अन्यों के विरुद्ध तीन साल बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR

विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुडडी निवासी गुलजार और उसके 30 से 40 साथियों पर हसनपुर कल्याणपुर में एक फार्म हाउस के केयरटेकर शकील अहमद पर हमला करने तथा घर में आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया था फार्म हाउस के स्वामी जैद रफी अंसारी का आरोप है कि उनके फार्म हाउस पर आज जानिए वह केयरटेकर पर जानलेवा हमला किया गया था और उनके विरुद्ध भी कहीं षड्यंत्र रचकर उनको झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवाया गया था साथ ही और उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ प्रॉपर्टी के मामले में धोखाधड़ी की गई थी, सोशल मीडिया पर भूमाफिया कहने और 50 लाख की अवैध वसूली मांगने का आरोप भी लगाया है।

उक्त सभी मामलों को लेकर उनके द्वारा पुलिस में उच्च स्तर तक शिकायत की गई लेकिन दूसरे पक्ष की ऊंची पहुंच के चलते पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने पर उन्होंने उक्त सभी मामलों को लेकर माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और माननीय न्यायालय ने कई मामलों में पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। घटना तीन वर्ष पुरानी बताई जा रही है, पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमरु‌द्दीन, गुलजार,राजेंद्र,और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। इन सभी पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी जैद रफी अंसारी को इस मामले में भी शिकायतकर्ता जेद रफी अंसारी ने माननीय न्यायालय की शरण में जाना उचित समझा।

माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार सहसपुर कोतवाली पुलिस ने गुलजार और 30-40 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कई अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

थाना सहसपुर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप रावत ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी गुलजार और अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी। घटना स्थल पर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।

यह मामला स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि फार्म हाउस और आसपास की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था,जिसकी वजह से यह घटना हुई हो सकती है।अधिक जानकारी की प्रतीक्षा पुलिस जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की जानकारी सामने आएगी।.

error: Content is protected !!