News India24 uk

No.1 News Portal of India

युवा नेता विपुल अग्रवाल भी विकासनगर विधानसभा से बन सकते हैं भाजपा प्रत्याशी….

विकासनगर सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि भाजपा के युवा एवं तेजतर्रार नेता एडवोकेट विपुल अग्रवाल ने भी विकासनगर विधानसभा से ताल ठोक दी है। भाजपा नेता विपुल अग्रवाल पेशे से वकील हैं और बचपन से ही संघ परिवार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS से जुड़े हैं। उनका परिवार तीन पीढ़ियों से संघ परिवार से ताल्लुक रखता है।

जिस तरह से आजकल भाजपा अपने युवा नेताओं को आगे बढ़ा रही है, उसे देखकर लगता है कि युवा नेता विपुल अग्रवाल को भी विकासनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सहित कई भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सार्वजनिक मंचों से युवाओं को आगे बढ़ाने की बात की है। विगत दिनों युवा नेता नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने सबको चौंका दिया था। पांच वर्ष पूर्व भी कई वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर पुष्कर सिंह धामी जी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने सबको चौंकाया।

विपुल अग्रवाल को मजबूत दावेदार इसलिए भी माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने ही पछवादून में युवाओं के बीच पार्टी का काम खड़ा किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP का काम खड़ा किया है। वह वीर शहीद केसरी चन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर, विकासनगर (देहरादून) से 2002 में ABVP के प्रथम छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके बाद 2003 में वह हे०न० बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर से छात्र-महासंघ के प्रवक्ता भी रह चुके हैं।

उन्होंने सन् 2005 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के साथ उनके नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा BJYM की प्रदेश टीम में काम भी किया है। वह जिला महामंत्री, प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश मंत्री आदि सहित विभिन्न दायित्वों पर संगठन में काम कर चुके हैं।

वह भारतीय जनता पार्टी के उन तेज तर्रार युवाओं में शामिल रहे हैं, जिन्होंने प्रदेश स्तर पर कई आन्दोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई है। पछवादून क्षेत्र में भी उन्होंने कांग्रेस के शासन काल में मुख्य विपक्षी की भूमिका अदा की है।

वह नगरपालिका परिषद हरबर्टपुर (देहरादून) से भाजपा के सभासद भी निर्वाचित हो चुकें हैं। उन्होंने अपने सभासद के कार्यकाल के दौरान अपनी मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के विरुद्ध मोर्चा खोलकर रखा।

भाजपा के युवा नेता विपुल अग्रवाल को एक उच्च शिक्षित और प्रखर वक्ता के रूप में भी जाना जाता है। वह अपनी बातों को प्रखरता के साथ जनता के बीच रखतें हैं।

error: Content is protected !!